आजमगढ़, मई 21 -- संजरपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरायमीर थाना क्षेत्र के खानपुर के पास मंगलवार की रात करीब नौ बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे दोनों युवकों की मौत हो गई। एक बाइक पर पीछे बैठा युवक घायल हो गया। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। घटना से दोनों के परिवार में कोहराम मचा है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के अबुसैदपुर गांव निवासी 25 वर्षीय अतुल यादव ट्रक चालक थे। वे गुजरात में ट्रक चलाते थे। मार्च माह में घर आए थे। इसके बाद से वे घर पर ही रह रहे थे। मंगलवार को खरसहन खुर्द गांव निवासी 18 वर्षीय अमित यादव के साथ रिश्तेदारी में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। रात करीब नौ बजे दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। सरायमीर थाना क्षेत्र के खानपुर के पास पहुंचे थे। इस दौरान सामने से आ रहे दूसरे बाइक सवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.