आजमगढ़, फरवरी 21 -- आजमगढ़, संवाददाता। बरदह थाना क्षेत्र के उसरगांवा स्थित पेट्रोल पंप के पास दो सप्ताह पूर्व दो बाइकों की टक्कर में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान शनिवार की सुबह वाराणसी में मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बलीलपुर गांव निवासी 45 पारसनाथ राजभर मुंबई में रहकर मजदूरी करते थे। वे एक माह पूर्व घर आए थे। दो सप्ताह पूर्व अपनी पत्नी 40 वर्षीय हौशिला देवी के साथ बाइक से बरदह थाना क्षेत्र के बड़गहन गांव निवासी अपने ससुर परदेसी राजभर से मिलने जा रहे थे। उसरगांवा गांव के समीप पेट्रोलपंप के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बरदह सीएचसी ले जाया गया। डाक्टरों ने पारसनाथ की हालत गंभीर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.