हाजीपुर, जनवरी 9 -- जंदाहा । संवाद सूत्र रुवार की सुबह जंदाहा बाजार में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि हीरपुर गांव निवासी 55 वर्षीय मोहम्मद इसराइल की जंदाहा बाजार में नई रजाई भरने की दुकान है। वे अन्य दिनों की भांति सुबह 9:00 बजे अपनी बाइक से दुकान पर जा रहे थे। इसी बीच जैसे ही वह जंदाहा पोस्ट ऑफिस के निकट पहुंचे की सामने से एक युवा तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए आया और ठोकर मार दी। उनकी बाइक में ठोकर लगते ही वह जमीन पर गिर गया। आसपास के लोग दौड़कर उसे उठाने का प्रयास कर रहा थे। मगर इसी बीच उनके प्राण पखेरू उड़ गए। इसके बाद वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानने वालों में से किसी ने घटना की सूचना उनके परिजनों को एवं जंदाहा थाना की पुलिस को दिया। सूचना पर बदहवास परिजन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.