धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद बलियापुर हीरक रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। सोमवार को हुई इस घटना में दोनों बाइक पर सवार युवक घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां इमरजेंसी में दोनों का इलाज किया गया। घायलों की पहचान बलियापुर निवासी हराधन नापित और धोखरा निवासी रजत मंडल के रूप में हुई है। उन्हें शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं। घायलों ने बताया कि वे गोल बिल्डिंग की ओर जा रहे थे। आगे चल रही बाइक सड़क पर गड्ढा देखकर धीमी हो गई। इससे पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों में टक्कर हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...