हल्द्वानी, जुलाई 15 -- रुद्रपुर। सोमवार को गंगापुर रोड पर दो बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। इनमें दो को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक को हल्की चोटें लगी हैं। तीनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, मिलक रामपुर निवासी सौरभ (23) अपने मकान मालिक के बेटे केशव मिश्रा (21), निवासी वसुंधरा कॉलोनी के साथ बाइक पर सवार होकर वन शक्ति मंदिर जा रहा था। दोपहर में जब उनकी बाइक एफसीआई गोदाम के पास पहुंची, तो सामने से तेज गति से आ रही एक अन्य बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक चला रहे युवक की पहचान जयकरन (20) पुत्र घनश्याम, निवासी बरगदा (बरखेड़ा), पीलीभीत के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन छिटक गए और तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने फौरन एंबुलेंस को सूचना दी और सभी घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.