गिरडीह, जनवरी 8 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत खोरीमहुआ-कोडरमा मुख्य मार्ग पर बुधवार देर शाम निमाडीह पंचायत के कोलडीहा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर जा गिरे। दुर्घटना की तेज आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। जानकारी के मुताबिक, घायलों में एक युवक कोडरमा जिले के चाराडीह का निवासी है, जबकि दूसरा डोमचांच थाना क्षेत्र के बेहराड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.