कन्नौज, नवम्बर 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के कुंवरपुर बनवारी गांव के पास रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया है। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के शंकरपुर लोकपुर गांव निवासी अनिल पाल 37 वर्षीय पुत्र राकेश अपने चचेरे भाई शिवराज पुत्र रामआसरे के साथ बाइक से छिबरामऊ बाजार करने जा रहा था। अनिल की बहन की बारात आ रही थी। जिसकी तैयारियों को लेकर वह सामान खरीदने जा रहा था। जब वह कुंवरपुर बनवारी गांव के पास पंहुचे, तभी सामने से दूसरी बाइक से आ रहे नगर की आवास विकास कालोनी निवासी कपिल 20 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में अनिल कुमार व शिवराज तथा दूसरी बाइक सवार कपिल व उसका साथी बलविंदर सिंह घायल हो गए। कपिल पंजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.