बहराइच, अप्रैल 30 -- बहराइच, संवाददाता। थाना मोतीपुर अंतर्गत नानपारा-लखीमपुर नेशनल हाईवे पर स्थित कुड़वा मोड़ पर सोमवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर दूर तक जा गिरे। आसपास के लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एसएचओ मोतीपुर आनंद कुमार ने कार्रवाई करते हुए पुलिस बल को मौके पर रवाना किया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में भर्ती कराया जहां सभी का प्राथमिक उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान रेनू पुत्री रामराज, निवासी खसहा मोहम्मदपुर थाना रामगांव, पंकज वर्मा पुत्री रामराज, निवासी खसहा मोहम्मदपुर थाना रामगांव, नंद किशोर पुत्र अयोध्या प्रसाद, निवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.