अमरोहा, फरवरी 4 -- गजरौला। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। शहर के मोहल्ला मायापुरी निवासी रमेश सोमवार को बाइक से मंडी धनौरा गए थे। रात में वापस लौटते वक्त गजरौला-मंडी धनौरा मार्ग पर गांव अहरौला तेजवन के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में रमेश व दूसरी बाइक पर सवार मंडी धनौरा के मोहल्ला कटरा निवासी राजीव घायल हो गए। हादसे के बाद जमा हुई भीड़ ने घायलों को पास ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों के परिजन भी पहुंच गए। वहीं प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने मामला संज्ञान में नहीं होने व तहरीर मिलने पर जांच एवं कार्रवाई करने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...