लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 11 -- पलिया सम्पूर्णानगर रोड पर नौरंगपुर गांव के पास बुधवार को तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक बीएलओ नेमपाल सिंह बताए जा रहे हैं, जो पलिया क्षेत्र के ग्राम लगदहन प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। जानकारी के अनुसार नेमपाल सिंह तहसील में आवश्यक कागजात जमा करने के बाद क्षेत्र की ओर लौट रहे थे, तभी रास्ते में दुर्घटना हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर जा पहुंची और दोनों घायलों को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू ...