गोरखपुर, फरवरी 23 -- गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही बाजार के निकट सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसा शाम करीब साढ़े छह बजे कुसम्ही बाजार स्थित ओम रेजिडेंसी के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आपस में भिड़ गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों पर सवार चारों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों में ब्रह्मा (22) और महेश (20) निवासी रजही, थाना एम्स तथा सिकंदर (23) निवासी सोनबरसा बाजार समेत चार लोग शामिल हैं। घटना की सूचना पर एम्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.