मुरादाबाद, दिसम्बर 1 -- दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस द्वारा घायल को राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सोमवार की दोपहर ठाकुरद्वारा जसपुर मार्ग पर फैजुल्लागंज मोड़ के पास किशनपुर गांवड़ी निवासी सतीश कुमार पुत्र केसरी सिंह की बाइक को सामने से आए बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में सतीश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एंबुलेंस के ईएमटी विजय प्रकाश और पायलट ने उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...