सहारनपुर, फरवरी 13 -- शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने नकुड़ सीएचसी और रामपुर सीएचसी में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक गांव देदपुरा के निकट बाइक रामपुर की ओर से आ रही थी, वहीं दूसरी बाइक अंबेहटा की ओर से रामपुर जा रही थी। जैसे ही वह गांव देदपुरा के निकट पहुंचे तो दोनों बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची नकुड़ पुलिस ने तीनों घायलों को नकुड़ सीएचसी व रामपुर मनिहारान सीएचसी भर्ती कराया। चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार अधाना ने बताया कि बाइकों की नंबर पलेट से यूवकों की पहचान की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.