छपरा, जनवरी 2 -- गड़खा, एक संवाददाता। गड़खा - मानपुर मुख्य सड़क पर कदना कोल्ड स्टोर के पास शुक्रवार की शाम दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान नारायणपुर निवासी आनंद कुमार और अभिषेक कुमार व मिठेपुर निवासी सन्नी कुमार और उदय कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद के बाद मौके परअफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए गड़खा अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों मोटरसाइकिलों पर दो -दो युवक सवार थे। इस बीच उक्त स्थान के पास आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतना भीषण था कि चारों युवक घायल होकर सड़क पर पड़े थे। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को उठाकर तत्काल गड़खा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.