दरभंगा, सितम्बर 22 -- बहेड़ी। थाना क्षेत्र के बहेड़ा-बहेड़ी एसएच-88 पर कॉलेज मोड़ के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने की हुई जोरदार टक्कर में 15 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान प्रखंड के मोटगाह गांव के मो. नईम के 15 वर्षीय पुत्र मो. समीर के रूप में की गयी। वहीं, घायल युवक समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के फतेपुर गांव के रामबाबू पासवान का पुत्र रौशन कुमार है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार समीर अपने ग्रामीण कुजरत अली के साथ बाइक से बहेड़ी बाजार आया था। चाय पीने के बाद उसने बाइक चलाने की जिद की और जैसे ही कॉलेज मोड़ पर पहुंचा, बहेड़ा की ओर से आ रही रौशन कुमार की बाइक से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गयी। इस हादसे में समीर की मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.