सीतामढ़ी, फरवरी 25 -- बिहार में दो मोटरसाइकिलों की आपस में जोरदार टक्कर के बाद बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। दर्दनाक हादसा सीतामढ़ी जिले में हुआ। यहां नानपुर थाना क्षेत्र के ठीकहा के पास एनएच-527सी पर सोमवार की देर रात दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पहले पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया गया है। यहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरपुर के कटराथाना के बगवास गांव निवासी सोनू कुमार, सीतामढ़ी के बोखड़ा थाना के नयाटोल निवासी दीपक पंडित व चंदेसर महतो केरूप में की गई है। जख्मी में मुजफ्फरपुर के कटरा थाना के जजुआर वार्ड दो निवासी ललित कुमार (21 वर्ष) व शिवम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.