सहारनपुर, जुलाई 23 -- रामपुर मनिहारान दिल्ली यमनोत्री हाईवे पर गांव तेलीपुरा के निकट बुधवार की रात करीब एक बजे दो बाइकें अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर पलट गई। जिसमें पांच कांवड़िये गंभीर घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। रामपुर मनिहारान के गांव तेलीपुरा के पास हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों की दो बाइकें अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरकर पलटने से मोहन गार्डन द्वारका नई दिल्ली निवासी कांवड़िया अंशु पुत्र जितेंद्र, भरत पुत्र संजय, आकाश पुत्र शंकर शर्मा व नंद नगरी नई दिल्ली निवासी रामवीर पुत्र कृष्णपाल, महेन्द्र पुत्र विजय राम सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कांवड़ियों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी कांवड़ियों को घर भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.