लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- शुक्रवार की देर शाम धौरहरा-सिसैया रोड पर वनरेंज कार्यालय के पास दो बाइकें आमने-सामने भिड़ गईं। घटना में दोनों बाइक पर सवार एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। धौरहरा पुलिस ने एंबुलेंस के जरिये सभी को धौरहरा सीएचसी ले गई जहां सभी को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक एक बाइक पर ग्राम जयरामपुरवा निवासी प्रिंस मौर्य, अर्जुन और कबिरहा निवासी बुद्धू लाल सवार थे। तीनों युवक नशे में धुत होकर धौरहरा में मेला देखने जा रहे थे। इनकी बाइक सामने से एक युवक वृद्ध महिला को लेकर सिसैया की तरफ जा रहे युवक की बाइक से टकरा गई। महिला और युवक के अचेत होने के कारण इन दोनों की पहचान नहीं हो सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.