गोवर्धन (मथुरा), फरवरी 11 -- यूपी के मथुरा जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। गोवर्धन थाना क्षेत्र के एक गांव में दो सगी बहनों के विवाह समारोह के दौरान हड़कंप मच गया। दुल्हन बनी दो सगी बहनों के लिए दो भाई दूल्हे बनकर बारात लेकर उनके घर पहुंचे थे। सात फेरों की तैयारियां चल रही थी, लेकिन जयमाल से पहले ही एक भाई ने धोखा दे दिया। बड़ा भाई पेशाब का बहाना बनाकर भाग निकला। दूल्हे पर रिश्तेदार की लड़की लेकर फरार होने की चर्चा चल रही थी। वहीं देर रात पंचायतों का भी दौरा जारी था। जानकारी के अनुसार राजस्थान के कामा क्षेत्र के गांव से दो भाई बारात लेकर गोवर्धन क्षेत्र के एक गांव में पहुंचे थे। शादी की सभी रस्में धूमधाम से चल रही थीं। नाच-गाना, दावत और जयमाला की रस्म भी पूरी हो चुकी थी। दुल्हन बनीं दोनों सगी बहनें स्टेज पर थीं और परिवार में खुश...