मेरठ, दिसम्बर 10 -- फलावदा। कस्बे के एक मोहल्ले से चचेरी बहनों को दो युवक भाग ले गए। इस संबंध में थाने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जानकारी के मुताबिक कस्बे के पैठ बाजार में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में पुलिस को बताया कि उनकी रिश्तेदारी गत आठ दिसंबर को मौत हो गई थी। पूरा परिवार मौत में गया था। बच्चे घर पर थे। जब वह वापस लौटे तो उसकी तथा उसके भाई की नाबालिग बेटी घर से गायब मिली। जानकारी पर पता लगा कि दो युवक उन्हें बहला फुसलाकर भगा ले गए हैं। थाने में नामजद तहरीर देने के बाद पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी बीके त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल की जा रही है। किशोरियों को बरामद किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...