रुडकी, जुलाई 6 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने रविवार को पुलिस को तहरीर देकर में बताया कि 04 जुलाई को शाम करीब चार बजे उनकी दोनों बेटियां यह कहकर घर से निकलीं कि वे मंगलौर बाजार जा रही हैं। परिवार ने उन्हें जाने की अनुमति दे दी लेकिन शाम 6:30 बजे उनके मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया। इसके बाद फोन बंद हो गया। परिजनों ने तुरंत दोनों की तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दोनों बहनों का फोन बंद है और उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। उन्होंने मंगलौर कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से अनुरोध किया है कि उनकी बेटियों को ढूंढने में मदद की जाए। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों बहनों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.