हापुड़, फरवरी 12 -- रोडवेज के स्थानीय हापुड़ डिपो द्वारा कांवड़ियों को रोजाना बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। गुरूवार को दो बसों में बैठकर हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए कांवड़िये रवाना हुए हैं। महाशिवरात्रि को लेकर कांवड़िये रोजाना हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए जा रहे हैं। रोज हापुड़ डिपो अड्डे से हरिद्वार बसें जा रही हैं। गुरूवार दोपहर दो बसों में कांवड़िये हरिद्वार भेजे गए हैं। कांवड़ियों की संख्या के हिसाब से हरिद्वार रुट पर बसें संचालित की गई हैं। एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि कांवड़ियों को बेहतर बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए हरिद्वार रुट पर अतिरिक्त बसें चलाई गई हैं। कांवड़ियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...