लखीमपुरखीरी, मार्च 11 -- आगामी शुक्रवार को होली का त्योहार और जुमे की नमाज एक साथ पड़ रही है। इसी के मद्देनजर पढुआ एसओ इंस्पेक्टर पुष्पराज कुशवाहा ने इलाके के मस्जिदों में नमाज पढ़ाने वाले पेश इमामों के साथ बैठक की। बैठक में तय किया गया कि होली वाले दिन जुमे की नमाज दो बजे पढ़ी जाएगी। एसओ ने सबसे सौहार्द बनाये रखने की अपील की। एसओ ने कहा कि रंग वाले दिन अगर किसी बच्चे से या किसी व्यक्ति से किसी पर गलती से रंग पड़ जाता है तो बेवजह इसे मुद्दा न बनाया जाए। इससे पहले एसओ ने इलाके में डीजे बजाने का काम करने वाले लोगों के साथ भी बैठक की। डीजे संचालकों को शख़्त हिदायत दी गई कि किसी भी हालत में विवादित गानें नहीं बजाए जायेगें। साथ ही त्योहारों के दौरान अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किये जाने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.