अमरोहा, मार्च 8 -- मंडी धनौरा। शनिवार को थाना दिवस में दोनों समुदाय के लोग मौजूद रहे। एसडीएम चंद्रकांता ने कहा कि आपसी सौहार्द के साथ आगामी होली व ईद पर्व को मनाएं। 10 मार्च को एकादशी पर निकलने वाले रंग जुलूस को लेकर निर्देश दिए। बिजली विभाग के एसडीओ को निर्देशित किया कि नमाज के समय बिजली आपूर्ति निर्बाध रूप से की जाए। एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए त्योहार मनाने पर जोर दिया। बताया कि दोनों समुदायों की सहमति से दोपहर दो बजे तक रंग खेला जाएगा व इसके बाद जुमे की नमाज अदा की जाएगी। नगर पालिका के पूर्व नामित सदस्य अशोक शर्मा ने पठियापुरा में जलभराव व कुंडा फीडर तालाब के अतिक्रमण के मुद्दे को उठाया। एसडीएम ने जल्द समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक प्रवीण तोमर, शेख चिरागुद्दीन, अरुण रस्तोगी, अनुज त्रिवेदी, सुरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.