शामली, मार्च 13 -- अबकी बार होली पर्व व पवित्र रमजान माह के दूसरे जुमे की नमाज एक साथ होने के कारण शांति व्यवस्था के मद्देनजर दोपहर दो बजे के बाद जुमे की नमाज अदा करने का फैसला लिया गया। जामा मस्जिद के शाही इमाम ने सभी से प्रशासनिक गाइडलाइन का पालन कर दो बजे के बाद ही जुमे की नमाज अदा करने की अपील की है। आगामी 14 मार्च को रंगों का पर्व होली मनाया जायेगा। इसी दिन पवित्र रमजान माह के दूसरे जुमे की नमाज भी अदा होगी। कहीं पर भी माहौल खराब न हो। इसी को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर करीब एक सप्ताह से तैयारियां चल रही है। लगातार पुलिस प्रशासनिक अधिकारी जिला स्तर व थानों पर दोनों समुदाय के धर्मगुरुओं व गणमान्य लोगों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित कर रहे है। उनके द्वारा त्यौहारों को शांतिपूर्वक तरीके से मनाए जाने की पुरजोर अपील की जा रही है। इसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.