लखनऊ, मार्च 10 -- विक्रमादित्य मार्ग लामार्ट चौराहे पर शुक्रवार सुबह दो बच्चों संग आत्मदाह का प्रयास करने वाली रेखा मिश्रा के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकदमा आत्मदाह निरोधक जोन-पांच, सेक्टर सात के प्रभारी के प्रभारी हेड कांस्टेबल बलराम सिंह ने दर्ज कराया है। रेखा मूल रूप से प्रतापगढ़ के फत्तनपुरवा मिश्रपुर के सुरोमा गांव की रहने वाली हैं। इंस्पेक्टर गौतमपल्ली पंकज कुमार अम्बष्ट के मुताबिक हेड कांस्टेबल बलराम सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उस दिन वह टैंगो-03 पर ड्यूटी कर रहे थे। इस बीच सुबह करीब 11 बजे रेखा दो बच्चों के साथ पहुंची। साल के अंदर उन्होंने पेट्रोल की बोतल छुपा रखी थी। उन्होंने खुद के और बच्चों पर पेट्रोल डाल लिया। यह देख भागकर किसी तरह पुलिस कर्मियों के साथ उन्हें बचाया। रोकने पर रेखा गाली-गलौज करने लगी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.