लखनऊ, मार्च 8 -- विक्रमादित्य मार्ग लामार्ट चौराहे के पास शुक्रवार सुबह प्रतापगढ़ की रहने वाली रेखा ने दो बच्चों संग आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने तत्परता से तीनों को बचा लिया। पुश्तैनी जमीन पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। प्रतापगढ़ पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों द्वारा कार्रवाई न करने पर वह यहां आयी थी। गौतमपल्ली पुलिस की सूचना पर पहुंची प्रतापगढ़ पुलिस महिला और उसके बच्चों को लेकर चली गई। इंस्पेक्टर गौतमपल्ली पंकज कुमार अम्बष्ट के मुताबिक रेखा प्रतापगढ़ के सुरोमा मिसिरपुर फत्तनपुरवा की रहने वाली हैं। वह सात और नौ साल के दो बच्चों के साथ यहां आई थी। पेट्रोल की बोतल साल में छुपा रखी थी। लामार्ट चौराहे के पास उसने खुद पर पेट्रोल डाल लिया। यह देख आत्मदाह निरोधक दल के पुलिस कर्मियों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया। सिविल अस्पताल लेकर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.