हल्द्वानी, दिसम्बर 6 -- हल्द्वानी। मुखानी थानाक्षेत्र निवासी एक महिला अपने दो बच्चों के साथ लापता हो गई है। महिला के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पन्याली, पदमपुरी निवासी योगेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन मोनिका कमलुवागांजा में बोहरा कॉलोनी में किराए के कमरे में रहती है। सात अक्तूबर से बहन अपने दो बच्चों के साथ लापता है। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। दो महीने बाद लापता महिला के भाई ने मुखानी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भाई का कहना है कि वह घटना के दौरान पेपर देने के लिए गाजियाबाद गया हुआ था। यहां आकर देखा तो बहन व उसके दोनों बच्चों गायब थे। मकान मालिक पूरी जानकारी नहीं दे सके। महिला का एक बच्चा छह तो दूसरा पांच साल का है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.