नई दिल्ली, जनवरी 16 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव बलियाखेड़ी में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इस भयावह घटना में महिला और उसकी मासूम बेटी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा है और मायके पक्ष ने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं।आधी रात को मचा कोहराम जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक वाकया बृहस्पतिवार देर रात का है। गांव बलियाखेड़ी में रहने वाली महिला और उसके दो बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। तीनों को तड़पता देख परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.