भदोही, दिसम्बर 10 -- भदोही, संवाददाता। दो बालकों की हत्या कर शव ईंट भट्ठे पर फेंकने के मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाया। न्यायालय ने हत्या के दोषी को आजीवन सश्रम कारावास तथा 30 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि विनय कुमार दीक्षित निवासी ग्राम नरोत्तमपुर मोढ़, थाना भदोही ने चार जुलाई 2024 को कोतवाली में तहरीर दिया था। कहा था कि उनके घर के पीछे साढ़े नौ बजे सुरेश यादव निवासी रजपुरा के ईंट भट्ठे पर दो बच्चों का शव (उम्र करीब चार से छह वर्ष) पड़ा हुआ है। कोतवाली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा था। साथ ही संबंधित धाराओं में उस दौरान मुकदमा कायम कर लिया गया था। प्रकरण की जांच, साक्ष्यों को एकत्रित किया गया। उसी दौरान विवेचक के द्वारा अभियुक्त कीर्ति उर्फ लक्ष्मण का नाम प्रकाश में आने...