बक्सर, जनवरी 6 -- पेज-03 के लिए डुमरांव, संवाद सूत्र। नया भोजपुर थाना पुलिस ने अपह्रत महिला व उसके दो मासूम बच्चों को बक्सर से सकुशल बरामद कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली है। मिली जानकारी के अनुसार, नया भोजपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले राजकुमार ने बीते 20 दिसंबर को स्थानीय थाने में आवेदन देकर अपनी पत्नी व दो बच्चों को भगा ले जाने का आरोप एक नामजद व्यक्ति पर लगाया था। आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। पीड़ित परिवार की ओर से यह मामला थाना परिसर में एसपी द्वारा आयोजित जनता दरबार में भी उठाया गया था। जनता दरबार के दौरान एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देश के बाद स्थानीय पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों व गुप्त सूचना के आधार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.