फिरोजाबाद, जनवरी 19 -- खैरगढ़ थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। किशोरी मानसिक रूप से बीमार रहती है। घटना के बाद आरोपी भाग गया है। पुलिस तलाश में दबिशें दे रही है। घटना खैरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की है। यहां के आरोपी पंकज कुमार (26) ने गांव की एक किशोरी के साथ रविवार की देर रात दुष्कर्म किया। किशोरी की उम्र करीब 16 साल है। किशोरी की मां अपने पति को आश्रम पर मोबाइल देने गई थी। इसी दौरान मौका पाकर गांव का युवक पंकज आया और किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोपी किशोरी के घर में रविवार की रात करीब 10 बजे घुसा था। परिवार ने बताया कि पीड़िता के पिता आश्रम पर थे। पीड़िता की मां अपने पति को मोबाइल देने के लिए आश्रम पर गई थी। इसी दौरान मौका पाकर आरोपी आया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.