गिरडीह, जनवरी 16 -- गिरिडीह। दो बच्चों के पिता द्वारा अवैध ढंग से दूसरा विवाह रचाये जाने का एक मामला प्रकाश में आया है। यह मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंगरोडीह का है। इस संबंध में पीड़िता ममता देवी पति प्रमोद कुमार की शिकायत पर मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। प्राथमिकी में अवैध ढंग से दूसरा विवाह रचाने को लेकर अपने पति प्रमोद कुमार व टिकोडीह निवासी कमल किशोर साहु, पचंबा थाना क्षेत्र के खरियोडीह निवासी अधिवक्ता मो नौशाद अंसारी एवं नगर थाना क्षेत्र के बजरंग चौक शंकर टाईल्स के शंकर साव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। प्रमोद पर अवैध ढंग से दूसरा विवाह रचाने एवं अन्य पर दूसरा विवाह करवाने का आरोप है। विवाहिता को एक पुत्र एवं एक पुत्री है। दोनों बीएससी फाईनल ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। घर में घुस...