देवघर, फरवरी 10 -- देवघर,प्रतिनिधि। नगर के पोखना टील्हा मोहल्ले से दो बच्चों की मां एक युवक के साथ फरार हो गई है। घटना को लेकर महिला के पति ने थाना में आवेदन देकर पत्नी की बरामदगी और आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, पोखना टील्हा निवासी 25 वर्षीया महिला अपने दो छोटे बच्चों को छोड़कर एक युवक के साथ घर से चली गई। फरार युवक की सारवां थाना क्षेत्र के मंडरेनसारे गांव निवासी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक पिछले कुछ समय से मोहल्ले में किराए का मकान लेकर मजदूरी का काम करता था। पीड़ित पति ने अपने आवेदन में बताया है कि उसकी पत्नी और उक्त युवक के बीच कब और कैसे संपर्क हुआ, इसकी जानकारी नहीं थी। दोनों के बीच संबंध होने का किसी को कोई अंदेशा भी नहीं था। घटना के बाद जब पत्नी घर से अचानक लापता हुई, तब आसपास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.