हापुड़, दिसम्बर 4 -- हापुड़। कोतवाली नगर क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी संग फरार हो गई। घर से जाते वक्त महिला नगदी और सोने-चांदी के आभूषणों को भी ले गई। पत्नी को ढूढ़कर पति थक गया तो उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी एक युवक ने बताया कि उसकी शादी करीब 12 वर्ष पूर्व जिला बुलंदशहर के थाना देहात क्षेत्र के गांव पोडरी निवासी रोहिनी के साथ हुई थी।उसकी साली मोनिका का रिश्ता गांव गगारी अगौता मिल निवासी मोनू के साथ तय हुआ। मोनू ने उसकी पत्नी का फोन नंबर ले लिया और वह उसकी पत्नी से बातचीत करने लगा। पीड़ित का आरोप है कि मोनू ने उसकी पत्नी को बातों-बातों में शादी का झांसा देने लगा। जिसके बाद आरोपी मोनू उसकी पत्नी को म...