मथुरा, अक्टूबर 12 -- कस्बा स्थित गेस्ट हाउस में शुक्रवार रात दो बच्चों के पिता को अपनी प्रेमिका के साथ करवा चौथ मनाने की जानकारी होने पर परिजनों ने पकड़ लिया। परिजनों के साथ पहुंची पत्नी व साली ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत कर आरोपी का शांति भंग के आरोप में चालान किया। शुक्रवार को जमुनापार निवासी दो बच्चों का पिता अपनी तलाक शुदा प्रेमिका के साथ बरसाना में करवा चौथ मनाने गया था। जहां उसने कोसी रोड पर स्थित गेस्टहाउस में कमरा लिया और वहां ठहर कर करवाचौथ मनाने लगा। बताते हैं कि इसकी जानकारी होने पर उसकी पत्नी अपनी बहन व परिजनों के साथ गेस्ट हाउस पहुंच गई। वहां उसने पति व प्रेमिका की जमकर पिटाई की। इस दौरान रोड पर हंगामा होता देख लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर डायल 112 पीआरवी मौके पर पहुंच गयी और प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.