रांची, फरवरी 18 -- रांची। जगन्नाथपुर बड़झोपड़ी के रहने वाले भाई और बहन गायब हैं। परिजनों ने दोनों के अपहरण की प्राथमिकी सोमवार को जगन्नाथपुर थाने में दर्ज कराई है। पिता बितना कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके चार वर्षीय पुत्र और छह वर्षीय पुत्री टोपी खरीदने के लिए दस फरवरी को जगन्नाथपुर चौक गई थी। देर शाम तक दोनों नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। मगर, दोनों का कुछ पता नहीं चला। इसके बाद वे थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.