बांका, जनवरी 21 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सौताडीह गांव में दो बच्चे की मां ने पति की अनुपस्थिति में घर में बच्चों को छोड़कर 12 हजार रुपए और गहने लेकर फरार हो गई। मामला बीते 15 जनवरी की है। इस संबंध में पति प्रभाकर कुमार सिंह ने अपनी पत्नी सुनीता कुमारी के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने कहा है की सुबह नौ बजे वे घर से बाहर गए थे। जब कुछ देर बाद घर लौटे तो घर में पत्नी सुनीता कुमारी नहीं थी। बच्चों से पूछा तो कुछ नहीं बताया। लेकिन घर में बक्सा का ताला खुला पाया तो बक्से में देखा तो पाया की उनकी पत्नी उसमें रखे 12 हजार रुपए और अपने सारे गहने लेकर फरार हो गई है। आस पास के लोगों से संबंधियों से ससुराल में अब जगह खोजबीन किया लेकिन उच्च पता नहीं चला। प्रभाकर कुमार सिंह ने कहा है की इससे साफ जाहिर होता...