सीतामढ़ी, मई 15 -- रीगा। थाना क्षेत्र के मेहंदी नगर गांव निवासी स्वर्गीय भोला महतो के पुत्र राज मंगल महतो ने थाना में आवेदन देकर अपने घर में चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई है। रात्रि करीब 1 बजे दो युवक चोरी करने के नियत से घर में घुसा। इतने में नींद खुल गई। देखा दोनों युवक मेरे घर में बंधा बकरी चुरा कर ले जा रहा है। हल्ला होने पर ग्रामीणों के पहुंचने पर दोनों चोर पकड़ा गया। दोनों चोर की पहचान हो गई है। भरत कुमार पिता स्वर्गीय रामसेवक ठाकुर ग्राम मेहंदी नगर का रहने वाला है। तो दूसरा शुभम कुमार पिता निरंजन मंडल ग्राम भवदेपुर का रहने वाला है। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...