बरेली, जनवरी 29 -- सत्याग्रह के 12वें दिन बुधवार को भी किसानों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा। किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल ने बिथरीचैनपुर के विधायक राघवेंद्र शर्मा से मिलकर अपनी बात रखी। विधायक राघवेंद्र शर्मा ने पीड़ित किसानों को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया है। किसान सत्याग्रह समिति के डॉक्टर हरीश गंगवार ने बताया, बदायूं में चार हजार किसानों ने बीज को लेकर कंपनी बनाई। जिसमें चार हजार से अधिक किसानों ने 10 हजार क्विंटल से अधिक बीज रखा। दो फाइनेंस कंपनियों के पैसे से गोदाम बनाए गए थे, लेकिन वजीरगंज क्षेत्र में दोनों कंपनियों ने रात को गोदाम से बीज निकाल लिया। जिसकी कीमत लगभग करीब चार करोड़ बताई जा रही है। तमाम शिकायतों के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। बुधवार को सत्याग्रह आंदोलन के 12 दिन हो गये। गांधी उद्यान के पास धरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.