बांदा, दिसम्बर 2 -- बांदा। संवाददाता एक ही खसरा व खतौनी का प्रयोग कर चार से अपराधियों की जमानत लेने के मामले में एसआई ने दो शातिर जमानतदारों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिविल लाइंस चौकी प्रभारी आनंद कुमार साहू ने बताया कि उन्होंने अभिलेख पैरोकार के रजिस्टर व कचहरी परिसर में भ्रमण के दौरान सूचना संकलित की। पाया गया कि शहर के इंदिरा नगर निवासी शिव स्वरूप सिंह पुत्र शिवलाल ने एक ही खसरा-खतौनी का प्रयाग करके चार से ज्यादा अपराधियों की जमानतें ली हैं। उधर, कोतवाली नगर के एसआई राजेश कुमार मौर्या ने मवई बुजुर्ग निवासी कुलदीप सिंह पुत्र ज्ञानेंद्र सिंह के खिलाफ फर्जी जमानत लेने के मामले में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.