हजारीबाग, फरवरी 3 -- इचाक, प्रतिनिधि। इचाक पुलिस ने मोक्तमा गांव के दो फरार वारंटी बच्चन राम एवं अर्जुन राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंगलवार को भेज दिया। दोनों भाइयों के खिलाफ इचाक थाना कांड संख्या 28/22 दर्ज किया गया था। वारंटी दोनों भाइयों ने कोर्ट के आदेश का ओहेलना करते हुए फरार घोषित किए गए थे। जिनके खिलाफ लाल वारंट जारी किया गया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली की दोनों भाई घर पर पहुंचे हैं जिसके आधार पर पुलिस के जवानों ने वारंटी के घर को घर कर दोनों भाइयों को तत्काल गिरफ्तार करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...