गिरडीह, फरवरी 9 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद पुलिस ने दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर सोमवार को गिरिडीह जेल भेज दिया है। इसमें बदवारा पंचायत लछुआडीह गांव के होरिल महतो और मोतीलेदा के कोल्हरिया सिजुआ के हरि कोल्ह शामिल है। इन दोनों के विरूद्ध गिरिडीह कोर्ट से वारंट जारी किया गया था। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने छापा मारकर दोनों वारंटियो को अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...