अमरोहा, जनवरी 20 -- अमरोहा, संवाददाता। फाल्गुन कांवड़ यात्रा आगामी दो फरवरी से शुरू होगी। स्थानीय पुलिस-प्रशासन तैयारियां को अंतिम रूप देने में जुटा है। गौरतलब है कि एक फरवरी को माघ पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा जबकि दो फरवरी से फाल्गुन मास शुरू हो जाएगा। इसी के साथ फाल्गुन कांवड़ यात्रा की शुरुआत होगी। तीन फरवरी के बाद से शिवभक्त हरिद्वार रवाना होने लगेंगे। चहुंओर बोल बम, हर-हर महादेव का जयघोष गूंजेगा। महाशिवरात्रि पर्व 15 फरवरी को मनाया जाएगा। वहीं इस बार अधिक संख्या में कांवड़ियों के आने का अनुमान है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे व अमरोहा-बिजनौर मार्ग समेत मंडी धनौरा-गजरौला-हसनपुर मार्ग पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर रूट भी डायवर्ट किया जाएगा। कांवड़ यात्रा क...