रायबरेली, फरवरी 1 -- रायबरेली। पूज्य गुरूदेव का आध्यात्मिक जन्म दिवस वसंत पंचमी पर्व पर गायत्री परिवार धूमधाम से मनाएगा। दो फरवरी रविवार को प्रतिवर्ष की भांति प्रात: आठ बजे से 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ प्रारम्भ होगा। प्रथम पाली यज्ञ के पश्चात कन्या भोज होगा। इसके बाद भोजन प्रसाद का सामूहिक वितरण किया जाएगा। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी डॉ. भगवानदीन यादव ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...