मथुरा, जनवरी 31 -- भक्ति बेदान्त के द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर में 5 हजार लोगों की आंखों की जांच की जाएगी। जिसमें एक हजार लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन किए जाएंगे। 2 से 20 फरवरी तक चलने वाले नेत्र शिविर बरसाना के भक्ति बेदान्त हॉस्पिटल में लगाया जाएगा। जिसमें करीब 50 देशी विदेशी डॉक्टरों की टीम के साथ 700 सवसेवी कार्यकर्तों के द्वारा सेवा की जाएगी। लोकनाथ चार ने बताया कि बरसाना के साथ आसपास व हरियाणा, राजस्थान से आए नेत्र रोगियों व दांत के रोगियों का इलाज निःशुल्क किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...