चित्रकूट, जनवरी 6 -- चित्रकूट। संवाददाता वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार की मौजूदगी में दो फरवरी को सुबह 11 बजे से आयुक्त कार्यालय बांदा में मंडलीय पेंशन अदालत आयोजित होगी। जिसमें मंडल के चारों जनपदों में पेंशनरों के लंबित सेवानैवृत्तिक लाभों से संबंधित वादों का निस्तारण किया जाएगा। बताया कि जिले के सेवानिवृत्त कार्मिक व उनके आश्रित प्रत्यावेदन निर्धारित प्रारूप में तीन प्रतियों में अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन बांदा कार्यालय में 12 जनवरी की शाम चार बजे तक उपलब्ध करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...