बगहा, जनवरी 5 -- वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चरघरिया गांव निवासी कलावती देवी ने वाल्मीकि नगर थाने में आवेदन दे कर अपने पड़ोसी के विरुद्ध मारपीट, छिनतई करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने आवेदन में लिखा है कि शुक्रवार की दोपहर अपने घर के बगल में खेत से सहजन का पेड़ कटवा रही थी। जो पड़ोसी हरद्विार राम के झमडा पर गिर गया। तभी हिमांशु कुमार ,प्रियंका कुमारी, हरद्विार राम, शीला देवी आ कर मुझसे गाली गलौज करते हुए मार पीट करने लगे। इस दौरान मेरी बेटी और नातिन पुतोह बचाने आई तो उन लोगों के साथ भी मारपीट करने लगे। वाल्मीकि नगर थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर ने बताया कि दोनों आवेदन के आलोक में ममाला दर्ज करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.