रुडकी, मार्च 22 -- सुल्तानपुर में श्रम निरीक्षक और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को सुल्तानपुर नगर पंचायत क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ छापेमारी की। इस दौरान टीम ने दो प्रतिष्ठानों से बाल श्रमिकों को बाल श्रम करते हुए पाया। दोनों प्रतिष्ठान स्वामियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर दोनों नाबालिगों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। श्रम निरीक्षक मीनाक्षी भट्ट ने बताया कि सुल्तानपुर में श्रम विभाग की टीम ने छापेमारी करते हुए दो दुकानों से दो नाबालिग बच्चों को काम करते हुए पकड़ा है। जिसमें दोनों दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों नाबालिग बच्चों के परिजनों को मौके पर बुलाकर उनकी काउंसलिंग की गई और उन्हें समझाया गया कि बच्चों को स्कूल भेजकर उनका भविष्य सुरक्षित करें। इसके साथ ही जिन दुकानों पर ये बच्चे काम कर रहे थे उनके मालिकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.