रांची, अगस्त 9 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। जिला मत्स्य पालन विभाग द्वारा गोंदलीपोखर में शनिवार को अनगड़ा और ओरमांझी क्षेत्र के मत्स्य किसानों के बीच 60 लाख मछली जीरा का वितरण किया गया। खिजरी विधायक राजेश कच्छप की अनुशंसा पर जिला कृषि तथा मत्स्य, पशुपालन और भूमि संरक्षण विभाग रांची के विधायक प्रतिनिधि सचिन नायक ने किसानों को मछली जीरा बांटा। सचिन ने बताया कि यह मत्स्य पालन को प्रोत्साहित करने, स्थानीय जल संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और किसानों की आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान खिजरी विधानसभा प्रभारी राजेंद्र मुंडा, मंडल अध्यक्ष, रेजाक अंसारी, उपाध्यक्ष जॉन तिग्गा, अजय उरांव, जीतेंद्र महतो, रमेश उरांव और सोनू उरांव आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.